फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: मंडला में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, 9 हजार किलो लहान किए गए नष्ट

Sat, 12 Sep 2026 03:44 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

मंडला जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने पिछले चार-पांच दिनों से विशेष अभियान चला रखा है। अभियान के तहत पुलिस टीम ने गोंझी, बरबसपुर, जंतीपुर, कुदईटोला और सेमरखापा समेत कई गांवों में लगातार दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नदी किनारे और खेतों में छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में अवैध लहान और शराब को नष्ट किया। पुलिस के मुताबिक, चार दिनों में करीब 8 से 9 हजार किलो लहान नष्ट की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। अवैध शराब के मामलों में पुलिस ने अब तक 15 प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

पुलिस के अनुसार, शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लहान को अक्सर नदी किनारे, खेतों या अन्य सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखा जाता है। पुलिस ऐसे स्थानों पर दबिश देकर लहान को नष्ट कर रही है, ताकि अवैध शराब के निर्माण पर रोक लगाई जा सके।

पढ़ें: क्लास में टीचर बनकर बच्चों को पढ़ाया, लापरवाही पर प्राचार्य-शिक्षक को थमाया नोटिस

वहीं, पुलिस द्वारा अवैध शराब से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को जानकारी दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें