फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडवा: नए नगर निगम भवन का सीएम करेंगे लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से लैस बिल्डिंग तैयार, पुरानी जगह बनेगा मॉल

Mon, 16 Nov 2026 02:44 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

खंडवा में नवनिर्मित नगर निगम भवन का आज मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण होने जा रहा है। यह नई G+4 इमारत सुविधाओं के लिहाज से प्रदेश की सबसे आधुनिक इमारतों में से एक मानी जा रही है। महापौर अमृता यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले नगर निगम के कार्यालय दो-तीन अलग-अलग बिल्डिंगों में संचालित हो रहे थे। अब इस नई बिल्डिंग के बनने से शहरवासियों के सारे काम एक ही छत के नीचे व्यवस्थित रूप से हो सकेंगे। हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी 20 से 22 काउंटर ग्राउंड फ्लोर पर ही बनाए गए हैं। पूरे भवन में लगभग 80 कमरे हैं।

सनातन संस्कृति की झलक
महापौर यादव ने बताया कि इस इमारत में सनातन संस्कृति का विशेष ध्यान रखा गया है। भवन के सभी कक्षों के नाम 12 ज्योतिर्लिंगों और महापुरुषों के नाम पर रखे जा रहे हैं। इसके पीछे का उद्देश्य यह है कि पवित्र स्थानों के नामों से कार्यालय में एक सकारात्मक ऊर्जा और अच्छा माहौल बना रहे।

ये भी पढ़ें: ओंकारेश्वर में लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन: नर्मदा तट पर गूंजे जयकारे, उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य

पुराने कार्यालय की जगह बनेगा G+4 मॉल
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए भी एक बड़ी योजना तैयार की गई है। महापौर अमृता यादव ने बताया कि वर्तमान में जहां नगर निगम का मुख्यालय संचालित हो रहा है, वह शहर के मार्केट का सेंटर एरिया है। नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने के बाद उस पुरानी जगह पर G+4 मॉल बनाने का प्लान है। इससे न केवल नगर निगम की आर्थिक आय बढ़ेगी, बल्कि एक नया मार्केट एरिया भी विकसित होगा जिससे शहर की सुंदरता में भी इजाफा होगा। वहीं नई बिल्डिंग में पूरी तरह शिफ्ट होने को लेकर महापौर ने बताया कि अभी फर्नीचर का काम चल रहा है, इसलिए पूरी तरह से शिफ्टिंग में लगभग एक से डेढ़ महीने का समय लगेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें