फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडवा: पति-पत्नी घर में चला रहे थे देह व्यापार, महिला संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया युवक; पांच गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2026 03:07 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

खंडवा जिले की मांधाता थाना पुलिस ने एक महिला और उसके पति द्वारा घर में चलाए जा रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मौके से महिला संग एक युवक को आपत्तिजनक हालत में और आपत्तिजनक सामग्री के साथ पकड़ा गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में मौके से अनैतिक व्यापार से जुड़ी धाराओं में कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मांधाता पुलिस के अनुसार सोमवार शाम खंडवा एसपी अगम जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंधिया और उनकी टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार पुनासा ब्लॉक के ग्राम इनपुन के पुनर्वास सेक्टर-01 में सोमवार शाम मांधाता थाना पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान एक मकान के बाहर कुछ लोग इंतजार करते मिले। मकान की तलाशी के दौरान पुलिस को एक कमरे में महिला संग एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में भी मिला। तलाशी के दौरान पुलिस को इनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री भी मिला जिसे जब्त किया गया। इस मामले में महिला सहीत चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं इस पूरी कार्रवाई में मांधाता थाना व मोरटक्का चौकी पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़ें- आंगनवाड़ी सहायिका के बेटे ने PSC में गाड़ा झंडा: पांच साल असफलताएं झेलीं, नहीं मानी हार; बना असिस्टेंट प्रोफेसर

इधर मांधाता थाना प्रभारी अनोखसिंह सिंधिया के अनुसार पिछले काफी दिनों से इनपुन पुनर्वास क्षेत्र में कलाबाई और उसके पति दीपक के अनैतिक व्यापार से जुड़ी गतिविधियों में लिप्त होने की शिकायतें मिल रही थीं। जिस पर आज मोरटक्का चौकी और थाने का बल साथ लेकर संयुक्त रूप से दबिश दी गई। इस दौरान कलाबाई के घर पर तीन युवक और एक युवती को पकड़ा गया। इनमें एक युवक मकान में आपत्तिजनक हालत में मिला, जिसके पास कुछ सामग्री भी जब्त हुई। सभी को चौकी लाकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें