फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारावफात की खुशियां: खंडवा में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, नात-ए-पाक से गूंजे शहर के मुख्य मार्ग

Wed, 26 Aug 2026 04:48 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

देशभर के साथ मध्यप्रदेश के खंडवा में भी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समाज ने पारंपरिक हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया। पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन के मौके पर शहर में विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में नबी की आमद मरहबा जैसी नात-ए-पाक से शहर के मुख्य मार्ग गूंजते रहे। करीब दो किलोमीटर लंबे जुलूस में भव्य आतिशबाजी की गई। जगह-जगह मंच बनाकर जुलूस पर फूल बरसाए गए और लोगों को तबर्रुक के रूप में मिठाइयां बांटी गईं। शहर काजी की सदारत में निकला मुख्य जुलूस
ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर शहर में सप्ताहभर पहले से ही उल्लास का माहौल था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे इमलीपुरा से मुख्य जुलूस निकाला गया। इसमें शामिल होने के लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों और मदरसों से जुलूस इमलीपुरा पहुंचे। प्रमुख रूप से हजरत खानशाह वली कॉलोनी, पड़ावा चौक, कहारवाड़ी, घासपुरा और गणेश तलाई से निकले जुलूस इमलीपुरा पहुंचे। यहां से शहर काजी सैय्यद निसार अली की सदारत में मुख्य जुलूस निकाला गया। शहर के विभिन्न मार्गों पर जुलूस का स्वागत किया गया। इस दौरान तबर्रुक के रूप में खारक, बिस्किट, गाजर का हलवा, चॉकलेट, लड्डू, नुक्ती, पेड़े और सोहनपपड़ी बांटी गई।

पढे़ं: महाकाल मंदिर में बवाल: नंदी हॉल में कांवड़ियों ने किया जमकर हंगामा, बैरिकेड तोड़ गर्भगृह में घुसने की कोशिश इन मार्गों से निकला जुलूस
जुलूस की शुरुआत सुबह करीब 10 बजे इमलीपुरा चौक से हुई। जुलूस में शामिल लोग नबी की शान में नात-ए-पाक पढ़ते हुए आगे बढ़े। जुलूस इमलीपुरा, परदेशीपुरा, बड़ा बम चौक, तीन पुलिया चौराहा, सिनेमा चौक, रेलवे स्टेशन, गांधी भवन, केवलराम चौराहा, बॉम्बे बाजार, घंटाघर, टाउन हॉल, जलेबी चौक, मेडिकल चौराहा, शिवाजी चौक और हातमपुरा होते हुए दोपहर करीब 2 बजे वापस इमलीपुरा पहुंचा। यहां सीरते पाक पर तहरीरी जलसे का आयोजन किया गया, जिसके बाद जुलूस का समापन हुआ। पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इमलीपुरा से निकले जुलूस के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस जिन मार्गों से गुजरा, वहां भी बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। जुलूस समाप्त होने के बाद भी सुरक्षा के मद्देनजर पूरे दिन पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें