फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार: महिला आत्महत्या मामले में आरोपी आबिद उस्मान पटेल गिरफ्तार, परिजनों ने लगाए थे दबाव और शोषण के आरोप

Sun, 20 Sep 2026 02:36 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

धार जिले के गुणावद गांव में महिला की आत्महत्या के मामले में सादलपुर पुलिस ने रविवार को आरोपी आबिद उस्मान पटेल को गिरफ्तार कर लिया। महिला के परिजनों ने आरोपी पर महिला को अपने प्रभाव में लेने, दबाव बनाने और शोषण करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। परिजनों का आरोप था कि इन्हीं परिस्थितियों से परेशान होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत के बाद गांव में आक्रोश का माहौल बन गया था। आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर समाजजनों और ग्रामीणों ने गुणावद रोड पर धरना-प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शन के दौरान आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के साथ उसका गांव में जुलूस निकालने की मांग भी उठाई गई थी।

पढे़ं:  नाबालिग बच्चियों की गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता: तीन साल में 36 हजार से ज्यादा मामले; दिल्ली तक पहुंचा मामला   गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को गांव लेकर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुणावद निवासी आबिद उस्मान पटेल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उसे सुरक्षा के बीच गांव के मुख्य मार्गों से लेकर गई। आरोपी को पुलिस के साथ गांव में देख बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क किनारे जमा हो गए। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिस आरोपी को पूरे गांव में लेकर गई। महिला की मौत से जुड़े इस मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांच आगे बढ़ा दी है। पुलिस जांच में महिला की आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों और आरोपी की भूमिका से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट किया जाएगा। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें