फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह: नरसिंहगढ़ में शराब पीने के बाद युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव रखकर दमोह-छतरपुर हाईवे पर चक्काजाम

Sat, 24 Oct 2026 04:36 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के नरसिंहगढ़ में अवैध शराब की बिक्री को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत बाजार मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय अरविंद पिता रतिराम रैकवार की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव में बिक रही अवैध शराब के अत्यधिक सेवन के कारण युवक की जान गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव दमोह-छतरपुर हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

दो दिन से शराब पी रहा था युवक, सुबह हुई मौत
पिता रतिराम रैकवार के अनुसार, उनका बेटा अरविंद पिछले दो दिनों से लगातार शराब का सेवन कर रहा था। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस को दी गई। चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी मौके पर पहुंचे और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। हालांकि, युवक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल परिजनों ने अवैध शराब की बिक्री को घटना की वजह बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें- चेन्नई से लौटकर फिर जाने की फिराक में था राहुल, जबलपुर स्टेशन से दबोचा; ज्वेलर्स डकैती कांड का पर्दाफाश

शव हाईवे पर रखकर किया प्रदर्शन, बुलडोजर कार्रवाई की मांग
पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे परिजन शव लेकर नरसिंहगढ़ पहुंचे और दमोह-छतरपुर हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि गांव में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जाती, तो ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद मिल सकती थी। परिजनों ने बाजार मोहल्ले में कथित तौर पर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और उनके मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग उठाई। चक्काजाम के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।

एसडीएम सहित अधिकारी पहुंचे मौके पर
स्थिति को संभालने के लिए पथरिया एसडीएम निकेत चौरसिया, नायब तहसीलदार बंदेश पांडे, देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय और नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों की मांगें सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन जाम खोलने के लिए राजी हो गए। करीब आधे घंटे बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो गया।

सरपंच प्रतिनिधि ने भी दिया आश्वासन
प्रदर्शन के दौरान नरसिंहगढ़ सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र बिदोलिया ने भी परिजनों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के संबंध में सीमांकन कराकर दो दिन के भीतर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रयास करने का भरोसा भी दिया। महिलाओं ने किया प्रदर्शन   प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश देते अधिकारी और जनप्रतिनिधि   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें