फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह: विवाहिता पर गर्म चाय डालकर विवाहिता को जलाया, दस दिन में हुई मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

Thu, 22 Oct 2026 08:22 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव में 25 वर्षीय विवाहिता की मौत के बाद तनाव की स्थिति बन गई। मायके पक्ष ने पति और चाचा ससुर पर गर्म चाय डालकर विवाहिता को जलाने का गंभीर आरोप लगाया है। जबलपुर में करीब 10 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद बुधवार को नीता लोधी ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शव गांव पहुंचने के बाद मड़ियादो-फतेहपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस की समझाइश पर जाम खोला गया।

मृतका के चाचा सुरेंद्र लोधी के अनुसार 11 अक्टूबर की सुबह नीता के पति रामसिंग लोधी और चाचा ससुर रघुराज लोधी ने तौर पर उसके ऊपर गर्म चाय डाल दी थी, इससे नीता बुरी तरह झुलस गई थी। परिजन उसे तत्काल हट्टा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दमोह रेफर कर दिया गया। दमोह में एक दिन उपचार के बाद नीता की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया। वहां उसका इलाज चल रहा था लेकिन बुधवार 21 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर मायके पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

ये भी पढ़ें: ओंकारेश्वर में हादसा: नर्मदा में डूबने लगे इंदौर के पांच लोग, गोताखोरों ने जान जोखिम में डालकर बचाया

बुधवार शाम करीब 5 बजे नीता का शव महुआखेड़ा पहुंचा तो मायके पक्ष के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने मड़ियादो-फतेहपुर मार्ग पर पावर हाउस के पास चक्काजाम कर दिया। इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। परिजन मामले में उचित कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मृतका की दादी ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष पहले भी नीता के साथ विवाद और मारपीट करता था। परिजनों ने दहेज प्रताड़ना के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

बहरहाल नीता की मौत से परिवार में मातम पसरा है। बताया गया है कि उसके तीन छोटे बच्चे हैं। मां की मौत के बाद बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। चक्काजाम की सूचना मिलते ही मड़ियादो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब एक घंटे तक परिजनों को समझाया और मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाहिता की मौत के मामले में लगाए गए आरोपों की जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें