फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह: हिनौती में घायल अवस्था में मिला 10 फीट का अजगर, दो बार हुआ ‘कुल्हाड़ी’ के वार, घाव देखकर चौंके विशेषज्ञ

Sat, 26 Sep 2026 10:33 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के हटा वन परिक्षेत्र के हिनोती गांव में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को करीब 10 फीट लंबा अजगर घायल हालत में दिखाई दिया। अजगर के शरीर के ऊपरी हिस्से में दो जगह गहरे घाव थे। घायल अजगर को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक उसका रेस्क्यू कर उपचार के लिए हटा के पशु अस्पताल पहुंचाया।

दो गहरे घाव, अस्पताल में लगाए गए टांके
वन विभाग की टीम ने अजगर को पशु अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकीय देखरेख में उसके घावों का उपचार किया गया। घाव काफी गहरे होने के कारण उन्हें टांके लगाकर बंद किया गया। उपचार के बाद अजगर की हालत में सुधार बताया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे हटा वन परिक्षेत्र के रमना बीट के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- एमपी: एआई के दौर में जिंदा है 209 साल पुरानी परंपरा, इस गांव में सजती है मिट्टी की मूर्तियों की जीवंत झांकियां

घाव देखकर सर्प विशेषज्ञ भी रह गए हैरान
अजगर के उपचार के दौरान सर्प विशेषज्ञ नवीन खान भी पशु अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अजगर के शरीर पर मौजूद घावों को देखकर आशंका जताई कि निशान किसी धारदार हथियार, संभवतः कुल्हाड़ी के वार जैसे दिखाई दे रहे थे। उन्होंने बताया कि अजगर के ऊपरी हिस्से में दो स्थानों पर गहरे घाव थे, जिन पर उपचार के दौरान टांके लगाए गए। अजगर के उपचार और घावों पर टांके लगाए जाने का वीडियो शुक्रवार दोपहर सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया। बताया जा रहा है कि वीडियो गुरुवार का है। वीडियो में घायल अजगर के घावों का उपचार करते हुए दिखाई देता है।

वन विभाग की टीम ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा
वन क्षेत्राधिकारी विकास सेठ के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने सूचना मिलते ही कार्रवाई की। घायल अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर पशु अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार होने पर उसे प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ दिया गया। वन विभाग की तत्परता से घायल अजगर को समय पर उपचार मिला और उसे सुरक्षित जंगल में पहुंचाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें