फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा: नशे में धुत पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, नौकरी छूटने से तनाव में आए दंपति, थाने में बैठाया

Sat, 10 Oct 2026 02:38 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले व्यस्त परासिया रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पति-पत्नी ने शराब के नशे में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। बीच सड़क पर हो रहे इस हंगामे के कारण वहां से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस महिला बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूल रूप से तेलंगाना के रहने वाले वालानंद नलिकेश और उनकी पत्नी पिछले कुछ समय से छिंदवाड़ा में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि हाल ही में नौकरी छूट जाने के कारण दोनों अत्यधिक मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानी से गुजर रहे थे। वे दोबारा नौकरी की तलाश में जुटे थे, लेकिन इसी बीच उनमें किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। तनाव के चलते दोनों ने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया और परासिया रोड पर आकर हंगामा करने लगे।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: भोपाल के 289 अनाथ बच्चों की स्कूल फीस भरेगा वक्फ बोर्ड, 21 लाख रुपये से अधिक होंगे खर्च

सड़क पर चीख-पुकार और आने-जाने वाले लोगों को परेशान किए जाने की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी (टीआई) आशीष धुर्वे पुलिस टीम और महिला बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पाया कि दोनों पति-पत्नी इस कदर नशे में धुत थे कि वे पुलिस के सामने भी अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने की स्थिति में नहीं थे।

इस संबंध में मीडिया से चर्चा करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि परासिया रोड पर पति-पत्नी के विवाद और राहगीरों को परेशान करने की सूचना मिली थी। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। फिलहाल पुलिस विवाद के असली कारणों का पता लगाने के लिए दोनों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर मामले में आगे की उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें