फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरहानपुर हादसा: टीवी इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण अग्निकांड, 12 दमकलों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Mon, 09 Nov 2026 02:53 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

बुरहानपुर शहर के मंडी बाजार में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहां स्थित सुपर टीवी इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम से उठती आग की ऊंची लपटें आसमान तक दिखाई देने लगीं। आग की भयावहता देखकर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम की टीम और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे।

आग इतनी भीषण थी कि शुरुआती दमकल प्रयासों के बावजूद उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बुरहानपुर के साथ शाहपुर, नेपानगर तथा टेक्समो पाइप फैक्ट्री से भी दमकल वाहन बुलाए गए। करीब 12 दमकल वाहनों ने आग बुझाने के अभियान में हिस्सा लिया। लगभग तीन घंटे की लगातार मशक्कत के बाद रात करीब 3 बजे आग पर काबू पाया जा सका।

ये भी पढ़ें- एमपी में काल बनी अमावस की रात: सिवनी और कटनी में दो घरों में आग लगने से 12 की मौत, पटाखों के शोर में दबी चीखें

आवास में फंसे युवक को सुरक्षित निकाला
इस अग्निकांड के दौरान सबसे चिंताजनक स्थिति उस समय बनी, जब शोरूम के ऊपर बने आवास में एक युवक फंस गया। दुकान मालिक का परिवार समय रहते बाहर निकल आया था, लेकिन युवक आग की चपेट में आए आवास में फंस गया। ऐसे में पुलिस जवानों, नगर निगम की टीम और स्थानीय रहवासियों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थमी रहीं।

लाखों का सामान जलकर खाक, अग्निशमन व्यवस्था पर उठे सवाल
तीन घंटे तक चले दमकल अभियान के बाद आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक शोरूम में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो चुका था। आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन होना बाकी है। वहीं आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के दौरान अलग-अलग निकायों और निजी संस्थान से दमकल वाहन बुलाने पड़े। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने शहर की अग्निशमन व्यवस्था और पर्याप्त दमकल संसाधनों की उपलब्धता पर सवाल उठाए। पार्षद नोमान ने भी मौके की स्थिति और व्यवस्थाओं को लेकर अपनी बात रखी। आसमान तक उठीं आग की लपटें   आसमान तक उठीं आग की लपटें   आसमान तक उठीं आग की लपटें

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें