राजधानी लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहे यूपी टी-20 लीग के फाइनल मुकाबले से ठीक पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें खिलाड़ियों और आयोजकों ने अपनी तैयारियों के बारे में बताया। लखनऊ टीम के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि क्वालिफायर-1 जीतने के बाद टीम में काफी सकारात्मक और तनावमुक्त माहौल है। उन्होंने कहा कि टीम के कई युवा खिलाड़ियों के लिए यह बड़ा मंच है और वे इस मौके को लेकर बेहद उत्साहित हैं। विपक्षी टीम की रणनीति पर बात करते हुए भुवनेश्वर ने मजाकिया अंदाज में रिंकू सिंह से ट्रॉफी छोड़ने का आग्रह किया। वहीं, रिंकू सिंह ने कहा कि सभी खिलाड़ी इस मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।