सीएम योगी ने कहा कि आपदा के समय सही निर्णय, समय पर सूचना और प्रशिक्षित प्रतिक्रिया से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। पिछले दिनों प्रदेश में त्योहारों की लंबी श्रृंखला के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। वहीं, बाढ़ जैसी आपदाओं में पुलिस, NDRF, SDRF, PAC की फ्लड यूनिट और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक मिलकर राहत-बचाव का काम करते हैं। सीएम ने कहा कि इस तरह की मॉकड्रिल सिर्फ लखनऊ में नहीं, बल्कि हर जिले में होनी चाहिए। बाढ़ समेत अलग-अलग आपात स्थितियों से निपटने के लिए अलग-अलग अभ्यास किए जाने चाहिए।