डालीबाग स्थित अमर उजाला कार्यालय में यूपीआई ऑनलाइन पेमेंट के मुद्दे पर आम आदमी और व्यापारियों के बीच संवाद का आयोजन किया गया। इसमें डिजिटल भुगतान के बढ़ते इस्तेमाल और इससे जुड़े आम लोगों व व्यापारियों के अनुभवों पर चर्चा की गई। संवाद के दौरान यूपीआई भुगतान की सुविधा, रोजमर्रा के लेनदेन में इसकी उपयोगिता और व्यापारियों के सामने आने वाली चुनौतियों को लेकर विचार साझा किए गए। आम लोगों और व्यापारियों ने ऑनलाइन भुगतान से जुड़े अपने अनुभव भी सामने रखे।