फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विकास कार्यों की गुणवत्ता पर पार्षद ने उठाए सवाल, जांच की मांग

फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड के पार्षद एडवोकेट ललित तिवारी ने प्रियदर्शनी कॉलोनी सेक्टर-बी में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए नगर आयुक्त गौरव कुमार से जांच कराने की मांग की है। पार्षद के पत्र पर नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता सिविल को मामले की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। पार्षद ने नगर आयुक्त को दिए पत्र में बताया कि प्रियदर्शनी कॉलोनी के विकास के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से नगर निगम को 18 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इससे सेक्टर-बी में पेवर फिनिशर से सड़क सुधार, नाली मरम्मत, आरसीसी नाला, इंटरलॉकिंग फुटपाथ, सीसी सड़क व नाली निर्माण के साथ लक्ष्मी नारायण मंदिर पार्क और भागवत पार्क की मरम्मत, रंगाई-पुताई समेत कई कार्य कराए जा रहे हैं। आरोप है कि निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। संबंधित ठेकेदार मनमाने तरीके से निर्माण करा रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है। पार्षद ने एक पार्क के सौंदर्यीकरण के नाम पर कई डंपर मिट्टी निकालने का आरोप भी लगाया है। ललित तिवारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच लोक निर्माण विभाग की तीन सदस्यीय समिति से कराने की मांग की थी। उनका कहना है कि मानक के विपरीत निर्माण से सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है। नगर आयुक्त ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्य अभियंता सिविल को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें