फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: उतरेठिया चौराहे पर जबरदस्त जाम, रेंगते रहे वाहन

Akash Dwivedi Updated Thu, 27 Aug 2026 06:54 PM IST

तेलीबाग क्षेत्र में बृहस्पतिवार को उतरेठिया चौराहा भीषण जाम से जूझता रहा। शाम करीब चार बजे शुरू हुआ जाम देर शाम तक बना रहा। जाम की स्थिति उतरेठिया चौराहे से तेलीबाग स्थित शनि मंदिर और आगे तेलीबाग चौराहे तक देखने को मिली। वाहनों की लंबी कतारों के कारण गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलती रहीं और लोग घंटों जाम में फंसे रहे। शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने घरों के लिए रवाना हो रहे थे, जिससे सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इस दौरान कई जगह यात्रियों को वाहनों और साधनों का इंतजार करते भी देखा गया। त्योहार से पहले घर पहुंचने की जल्दी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें