धनतेरस पर वाहन बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। इस बार पेट्रोल वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग भी बढ़ रही है। खासकर ई-स्कूटी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। बृहस्पतिवार को इंदिरानगर स्थित एक ऑटोमोबाइल शोरूम में बड़ी संख्या में ग्राहक ई-स्कूटी की जानकारी लेने पहुंचे। ग्राहक स्कूटी की रेंज, बैटरी क्षमता, चार्जिंग और कीमत के बारे में पूछताछ करते नजर आए। त्योहार पर वाहन खरीदने को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस के शुभ मुहूर्त में ई-स्कूटी की बिक्री में तेजी आएगी।