दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रावण दहन के लिए पुतले बनाने का काम भी जोर-शोर से चल रहा है। पुरनिया बंधा रोड पर कारीगर रावण के पुतले को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। यहां हर साल दशहरे के लिए रावण के पुतले तैयार किए जाते हैं। पुतले बनाने वाले दुकानदार मुबारक अली बताते हैं कि वह हर साल रावण के पुतले तैयार करके रायबरेली, मड़ियांव और लखनऊ के कई अन्य स्थानों पर भेजते हैं। दशहरा नजदीक आते ही पुतलों की तैयारी में तेजी आ जाती है। कारीगर पुतले को आकर्षक और भव्य रूप देने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं।