फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: तीन दिन के नवजात का बिना ओपन हार्ट सर्जरी सफल इलाज, पीडीए स्टेंटिंग से बचाई जान

मेदांता अस्पताल लखनऊ के डॉक्टरों ने प्रेसवार्ता में बताया कि जन्मजात गंभीर हृदय रोग से पीड़ित तीन दिन के नवजात का बिना ओपन हार्ट सर्जरी सफल इलाज किया गया। बच्चे को वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट और पल्मोनरी एट्रेसिया की समस्या थी। फेफड़ों तक खून पहुंचाने वाली मुख्य धमनी के अविकसित होने के कारण बच्चा प्राकृतिक रक्त नली पीडीए पर निर्भर था। डॉक्टरों के मुताबिक जन्म के तीसरे दिन पीडीए बंद होने लगा, जिससे बच्चे का ऑक्सीजन सैचुरेशन गिरकर करीब 50 प्रतिशत रह गया और शरीर नीला पड़ने लगा। स्थिति गंभीर होने पर डॉ. माहिम सरन और डॉ. रोली श्रीवास्तव की टीम ने चुनौतीपूर्ण और घुमावदार पीडीए में स्टेंटिंग की प्रक्रिया की। स्टेंट डालने के बाद फेफड़ों तक रक्त का प्रवाह सुचारू हुआ और बच्चे का ऑक्सीजन स्तर बढ़कर 85 प्रतिशत हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि पीडीए स्टेंटिंग जैसी तकनीक ऐसे गंभीर मामलों में नवजात को तत्काल बड़े ऑपरेशन से बचाने में मदद कर सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें