फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीएम योगी बोले- यहां दंगाइयों का होता है उपचार, लॉ-लेस लैंड से लैंड ऑफ लॉ बना यूपी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ पुलिस लाइंस में एनएसजी (NSG) एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश, जो कभी दंगों की आग में झुलसता था और जहां अपराधियों के हौसले बुलंद थे, आज कानून के राज यानी ‘रूल ऑफ लॉ’ के लिए जाना जाता है। प्रदेश में अराजकता और अपराध का दौर समाप्त हुआ है। आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर केंद्र और राज्य सरकार की नीति स्पष्ट है, न अपराधियों को अभय, न आतंकियों को अवसर और न ही देश की सुरक्षा से कोई समझौता। मुख्यमंत्री ने बुधवार को लखनऊ पुलिस लाइंस में एनएसजी (NSG) एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज पूरा देश यूपी पुलिस और एटीएस के पराक्रम पर गर्व करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें