भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक करने और किसानों का बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग उठाई। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने किसानों की समस्याओं और उनकी मांगों को लेकर अपनी बात रखी। लखनऊ स्थित गन्ना किसान संस्थान में आयोजित एक दिवसीय किसान मजदूर महापंचायत में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से किसान पहुंचे। महापंचायत में गन्ना मूल्य बढ़ाने, बकाया भुगतान और किसान-मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाई गई। किसानों ने मांग की कि सरकार उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करे और लंबित भुगतान जल्द सुनिश्चित किया जाए।