कैसरबाग स्थित गांधी भवन के सभागार में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का प्रांतीय वार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने प्रधानाचार्यों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी प्रयास करने पर जोर दिया। गोष्ठी में माध्यमिक शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों और विद्यालयों के समक्ष आ रही चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया। परिषद के पदाधिकारियों और प्रधानाचार्यों ने भी शैक्षिक व्यवस्था में सुधार को लेकर अपने सुझाव रखे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए प्रधानाचार्य और शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।