लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर-3 पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज काका के प्रति कथित अभद्र भाषा और जातिसूचक टिप्पणी किए जाने के विरोध में सपा छात्र सभा के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगीत रागी का पुतला दहन कर विरोध जताया और टिप्पणी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।