गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेश मेले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और कारीगरों व उद्यमियों से उनके उत्पादों और कामकाज की जानकारी ली। मेले में विभिन्न ट्रेडों से जुड़े कारीगरों और स्थानीय उद्यमियों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। आयोजन का उद्देश्य कारीगरों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बाजार उपलब्ध कराने के लिए मंच देना है। मेले में हस्तशिल्प, पारंपरिक कारीगरी और अन्य स्वदेशी उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।