फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मैक्स अस्पताल लखनऊ में चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर शुरू, समस्याओं का होगा इलाज

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, लखनऊ ने 1 से 18 वर्ष तक के बच्चों के विकास, व्यवहार और न्यूरोलॉजी से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए समर्पित ‘चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर’ की शुरुआत की है। सेंटर का उद्देश्य बच्चों में ऑटिज्म, एडीएचडी, बोलने या चलने में देरी, पढ़ाई में परेशानी, सेरेब्रल पाल्सी और मिर्गी जैसी समस्याओं की समय पर पहचान कर उपचार उपलब्ध कराना है। सेंटर का नेतृत्व डॉ. एम.यू. हसन, डॉ. अंकिता गर्ग और डॉ. देविना सिंह करेंगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, शुरुआती उम्र में स्पीच, ऑक्यूपेशनल, फिजियोथेरेपी और व्यवहार थेरेपी शुरू करने से बच्चों के विकास में सुधार लाया जा सकता है। सेंटर में विभिन्न विशेषज्ञ एक ही जगह पर बच्चों की जरूरतों का आकलन करेंगे। इसके आधार पर प्रत्येक बच्चे के लिए उसकी व्यक्तिगत जरूरत के अनुसार थेरेपी और उपचार की योजना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें