फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मैजिक में ज्यादा सवारी बैठाने का विरोध किया तो यात्री का बैग छीना, 10 हजार रुपये गायब

टेढ़ीपुलिया चौराहे पर मैजिक में ज्यादा सवारी बैठाने का विरोध करना एक यात्री को भारी पड़ गया। आरोप है कि चालक ने यात्री का बैग छीन लिया और मोबाइल से वीडियो बनाने पर फोन छीनने का प्रयास किया। सूचना पर 112 पुलिस पहुंची तो मैजिक संचालक बैग छोड़कर भाग निकले। बैग की तलाशी लेने पर उसमें रखे 10 हजार रुपये गायब मिले। सीतापुर के थाना थानगांव क्षेत्र स्थित चहलारी घाट निवासी संतोष भारती इंदौर से आए थे। घर जाने के लिए वह टेढ़ीपुलिया चौराहे पर एक मैजिक में बैठे थे। आरोप है कि मैजिक में अधिक सवारियां बैठाने को लेकर उनकी चालक से कहासुनी हो गई। इस पर चालक ने उनका बैग छीन लिया। संतोष ने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो चालक ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। पीड़ित ने 112 पर सूचना दी। आरोप है कि इसके बाद अवैध रूप से मैजिक का संचालन कराने वाले ठेकेदार और उनके गुर्गे भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मैजिक संचालक बैग छोड़कर भाग निकले। संतोष ने बैग चेक किया तो उसमें रखे 10 हजार रुपये गायब थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें