लामार्टिनियर ग्राउंड में एसडीएस टेनिस अकादमी की ओर से टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से आए खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मुकाबले के दौरान दिल्ली के तुषार और लखनऊ के अनिरुद्ध ने कोर्ट पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और खेल कौशल दिखाने का अवसर मिल रहा है। अकादमी की ओर से प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।