11वीं शरीफ के मौके पर बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन की ओर से जुलूस-ए-गौसिया निकाला गया। दरगाह हजरत मखदूम शाहमीना शाह से दोपहर 1:30 बजे जुलूस रवाना हुआ। मछली मोहाल, सदर, निशातगंज, खदरा, फैजुल्लागंज, बांसमंडी, आगा मीर ड्योढ़ी और जनता नगरी से अंजुमनों ने झंडे-बैनर के साथ शिरकत की। अकीदतमंद झांकियां और बग्घियां लेकर गौसे आजम की शान में नारे और तराने पढ़ते हुए मेडिकल कॉलेज स्थित दरगाह हाजी उल हरमैन पहुंचे। यहां जश्न-ए-गौसुलवरा का आयोजन हुआ। कुरान की तिलावत के बाद नात और मनकबत पेश की गई।