गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेश मेला में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेले में जौनपुर के कलाकार अमर कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गायक दुर्गेश सक्सेना और अर्चना पांडे ने भजनों की प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मेले में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने भजनों का आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।