फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: क्वीन मैरी हॉस्पिटल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पुष्पलता शंखवार ने दी जानकारी

हजरतगंज स्थित नेशनल पीजी कॉलेज में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवतियों में एनीमिया की समस्या के कारण और निवारण विषय पर छात्राओं को जागरूक किया गया। क्वीन मैरी हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पलता शंखवार ने छात्राओं को एनीमिया के कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। डॉ. पुष्पलता शंखवार ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और एनीमिया से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों को समझाया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवतियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना और समय पर उनकी पहचान व उपचार के महत्व की जानकारी देना रहा। इस दौरान नेशनल पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में छात्राओं ने हिस्सा लिया और विशेषज्ञ से एनीमिया से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें