फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: काकोरी में शिक्षक-स्नातक चुनाव का निरीक्षण, गेट पर पुलिसकर्मी न मिलने पर चौकी प्रभारी को फटकार

काकोरी में शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने काकोरी स्थित बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज में मतदान व्यवस्था का निरीक्षण किया। पश्चिमी जोन के एडीसीपी धनंजय कुशवाहा और काकोरी इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान मतदान कक्षों के मुख्य गेट पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिले। इस पर अधिकारियों ने चौकी प्रभारी अमित चौधरी को फटकार लगाते हुए सभी मतदान कक्षों के मुख्य गेट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसके बाद एडीसीपी ने मतदान केंद्र पर मौजूद एजेंटों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एजेंटों से कहा कि मतदान के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से संपर्क करें, ताकि समस्या का मौके पर ही समाधान कराया जा सके।अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को भी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें