विकासनगर सेक्टर-तीन के कन्हैयानगर में कैंची से गर्दन पर किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल दर्जी मुश्ताक अंसारी (52) की बुधवार रात मौत हो गई। वह कई दिनों से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे। मौत की सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद एहतियातन कन्हैयानगर में पुलिस बल तैनात किया गया है। कन्हैयानगर निवासी मुश्ताक अंसारी पर शुक्रवार देर शाम कन्हैयानगर निवासी सैलून संचालक पंकज कुमार ने कैंची से गर्दन पर कई वार किए थे। हमले में मुश्ताक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज स्थित ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा था। बुधवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।