जवाहर भवन के आदर्श कोषागार के बाहर सोमवार को बुजुर्ग पेंशनरों की भीड़ जुटी। आधार, बैंक पास बुक और जीवन प्रमाण पत्र के फॉर्म की कॉपी लेकर लाइन में लगे बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आवेदन और कर्मचारियों की ओर से सवाल भी कई किए गए। बुजुर्गों ने ऑनलाइन विकल्प में कई कमियां होने की बात कही।