लखनऊ में PET-2023 के तहत 3284 पदों पर आयोजित जूनियर असिस्टेंट भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने की मांग को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थियों ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के घर के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास का घेराव किया और चुनाव से पहले टाइपिंग टेस्ट कराकर अंतिम परिणाम जारी करने की मांग की। स्थिति को देखते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों से खुद मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के अध्यक्ष से फोन पर बात कर अभ्यर्थियों की मांगों से अवगत कराया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। डिप्टी सीएम के सकारात्मक आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।