11वीं शरीफ पर जुलूस-ए-गौसिया के मेडिकल कॉलेज स्थित दरगाह शाहमीना शाह पहुंचने के दौरान पुलिस ने जुलूस में शामिल लोगों को मेडिकल कॉलेज की ओर आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। इसको लेकर पुलिस और जुलूस में शामिल लोगों के बीच हल्की नोकझोंक हुई। बाद में आयोजन में शामिल उलमा ने लोगों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में दाखिल होते समय झंडे लपेटकर रखने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसके बाद लोग दुआ के लिए दरगाह पहुंचे।