लालजी टंडन वार्ड के सुखलाल खेड़ा और गुलमी खेड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग पर तालाब का पानी जलकुंभी के साथ सड़क पर भर गया है। इससे दोनों गांवों का आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों ने सोमवार को पानी के बीच खड़े होकर विरोध जताया।ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे गोद में लेकर खेतों के रास्ते कई किलोमीटर घूमकर स्कूल पहुंच रहे हैं। मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों को भी परेशानी हो रही है। आरोप है कि सांसद, विधायक और पार्षद से शिकायत के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि उन्हें पंप लगाकर खुद पानी निकलवाने की सलाह दी गई।जोनल अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर जल निकासी दुरुस्त कराई जाएगी और आवागमन सुगम कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।