फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हड़प्पा सभ्यता में मनके बनाने की प्राचीन तकनीक से रूबरू हुए विद्यार्थी

उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय, लखनऊ की ओर से प्राचीन मनका निर्माण की तकनीक विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। हड़प्पा सभ्यता के विशेष संदर्भ में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को सिंधु घाटी सभ्यता में प्रचलित मनके बनाने की पारंपरिक तकनीकों से परिचित कराना रहा। कार्यशाला में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग की छात्रा सृष्टि मिश्रा सहित कई विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को विशेषज्ञों की देखरेख में मनका निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। पत्थरों को तराशने से लेकर ड्रिलिंग तक सीखी तकनीक कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने पत्थरों को तराशने, उन्हें उचित आकार देने, घिसाई करने और पॉलिशिंग की प्रक्रिया को समझा। इसके साथ ही मनकों में पारंपरिक तरीके से छेद करने यानी ड्रिलिंग की तकनीक का भी अभ्यास किया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को प्राचीन शिल्पकारों की कार्यकुशलता और मनका निर्माण की प्रक्रिया को करीब से जानने का अवसर मिला। प्राचीन शिल्प कला से युवाओं को जोड़ने की पहल विशेषज्ञों ने बताया कि इस तरह की कार्यशालाओं का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारत की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत और प्राचीन शिल्प कलाओं से जोड़ना है। व्यावहारिक प्रशिक्षण के जरिए विद्यार्थी इतिहास और पुरातत्व से जुड़ी तकनीकों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। कार्यशाला से विद्यार्थियों में प्राचीन संस्कृति, पुरातात्विक अध्ययन और पारंपरिक शिल्प कला के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें