गोमतीनगर के पत्रकारपुरम चौराहे के पास 14 से 24 सितंबर तक श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पत्रकारपुरम गणेश पूजा समिति की ओर से आयोजित होने वाले महोत्सव के लिए पंडाल तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। कारीगर दिन-रात पंडाल को आकर्षक रूप देने में जुटे हैं। आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। महोत्सव के दौरान भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गणेश उत्सव को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह है और श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।