अमीनाबाद स्थित गैलेक्सी बैंक्वेट, मेहरा सिनेमा बिल्डिंग में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नवनियुक्त गुईन रोड इकाई के शपथग्रहण समारोह से पहले व्यापारियों ने प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान व्यापारी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में नई इकाई के पदाधिकारियों के शपथग्रहण को लेकर भी तैयारियां की गईं।