फैजुल्लागंज के दाउदनगर स्थित मामा कॉलोनी के पास बने कमांड सेंटर पर राशन किट लेने के लिए बाढ़ प्रभावित लोगों की भीड़ जुट रही है। जलस्तर कम होने के बाद अब लोग राहत सामग्री लेने के लिए केंद्र पर पहुंच रहे हैं। प्रशासन की ओर से राशन किट वितरण से पहले लोगों के आधार कार्ड की जांच की जा रही है। इसके बाद उनका विवरण दर्ज करके राशन किट दी जा रही है। बाढ़ के कारण प्रभावित हुए परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से यह वितरण किया जा रहा है।