फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फैजुल्लागंज में पानी घटा तो सामने आई बदहाल सड़कें, दुकानदार अपने खर्चे पर डलवा रहे मलबा

फैजुल्लागंज में बाढ़ का जलस्तर कम होने के बाद लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मिल्लत नगर बंधा रोड पर जलभराव के कारण सड़क की हालत खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में स्थानीय दुकानदार अपने खर्चे पर दुकानों के सामने और आसपास मलबा डलवा रहे हैं, ताकि रास्ते को चलने लायक बनाया जा सके। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई दिनों तक पानी भरा रहने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। जलस्तर कम होने के बाद भी सड़क पर बने गड्ढों के कारण राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुकानदारों ने आवाजाही आसान बनाने के लिए खुद ही मलबा डलवाने का इंतजाम किया है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब क्षेत्र में सड़क की मरम्मत और साफ-सफाई की जरूरत महसूस की जा रही है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग जल्द ध्यान देकर रास्ते को दुरुस्त कराएगा, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें