फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह, राहत सामग्री पहुंचाने के निर्देश

जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने जलभराव से प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और अधिकारियों को राहत एवं मदद की सामग्री प्रभावित बस्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रशासन की ओर से लगातार प्रभावित लोगों की मदद की जा रही है। राहत कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में नावों का संचालन सुनिश्चित करने और जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा समेत शासन और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंत्री को क्षेत्र में चलाए जा रहे राहत कार्यों और नावों के संचालन की जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें