फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डायल-108 और डायल-102 एंबुलेंस ड्राइवरों ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय का किया घेराव

लखनऊ में डायल-108 और डायल-102 एंबुलेंस ड्राइवरों ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय का घेराव किया। नौकरी से निकाले जाने के विरोध में एंबुलेंस ड्राइवरों ने भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को भाजपा कार्यालय में मौजूद नेता ने बातचीत के लिए बुलाया। भाजपा नेता लक्ष्मण ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उनका ज्ञापन लिया। मुलाकात के बाद प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजने की बात कही लेकिन नौकरी देने से साफ इनकार किया। कोरोना काल में फ्रंटलाइन वॉरियर बनकर सेवा की और अब 9 हजार कर्मचारी बेरोजगार हैं। एंबुलेंस ड्राइवरों का कहना है कि पिछले 5 साल से रोजगार के लिए भटक रहे हैं। हाथों में तख्तियां लेकर एंबुलेंस ड्राइवरों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने नौकरी वापस दिलाने की मांग की। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर ईको गार्डेन भेजा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें