पिछले एक सप्ताह से बाढ़ प्रभावित गांव लासा, सुल्तानपुर, हीरा पुरवा, लासा अकड़रिया खुर्द, अकड़रिया कला, दुघरा, हरदा के ग्रामीण बाढ़ से परेशान है। ग्रामीणों ने सुविधाएं न मिलने पर इटौंजा माल रोड हरदा के पास जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। साढ़े 12 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन अभी तक जारी है।