फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी सफाई नहीं, बदबू से लोग परेशान

फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड की नंद पुरम कॉलोनी में बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। कॉलोनी में सफाई न होने से गंदगी और दुर्गंध का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाढ़ के बाद अब तक न तो नियमित साफ-सफाई कराई गई और न ही फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव हुआ। ऐसे में लोगों को बीमारियों का खतरा सता रहा है। स्थानीय निवासी मन्ना लाल मिश्रा, सुशील सिंह, जगत पाल सिंह और साधना अवस्थी समेत अन्य लोगों का कहना है कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद कॉलोनी की सुध लेने कोई नहीं पहुंचा। गंदगी से उठती दुर्गंध ने लोगों का रहना मुश्किल कर दिया है। मच्छरों से बचाव के लिए भी कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों को डर है कि समय रहते सफाई और छिड़काव नहीं हुआ तो संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। अंधेरे में डूबी कॉलोनी कॉलोनी की परेशानी केवल गंदगी तक सीमित नहीं है। यहां की एलईडी स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। रात होते ही गलियों में अंधेरा छा जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और असुरक्षा का माहौल बना रहता है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई कराने, फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव करने और खराब एलईडी लाइटें दुरुस्त कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें