फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बलरामपुर में 78 फीसदी बालिकाओं को टीका, शत-प्रतिशत कवरेज की तैयारी

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर में अब तक 78 प्रतिशत पात्र 14 वर्षीय बालिकाओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। मंडल में 80 प्रतिशत कवरेज के साथ देवीपाटन की प्रदेश रैंक 15वें से बढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गई है। 17 सितंबर तक शत-प्रतिशत पात्र बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने अभिभावकों से अपील की है कि 14 वर्ष की पात्र बेटियों का टीकाकरण जरूर कराएं और किसी भ्रम में न रहें। उन्होंने अधिकारियों को घर-घर संपर्क और नियमित निगरानी बढ़ाकर एक भी बालिका को टीकाकरण से वंचित न रहने देने के निर्देश दिए हैं। आठ सितंबर तक बहराइच और श्रावस्ती में 84-84, गोंडा में 74 और बलरामपुर में 78 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। वैक्सीन जनपद स्तरीय अस्पताल, सभी सीएचसी-पीएचसी और हेल्थ कैंप में निशुल्क लगाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें