मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के गोखले मार्ग स्थित मुख्यालय में बिजली पेंशन अदालत आयोजित की गई। निदेशक आरपी सिंह की मौजूदगी में पेंशनरों और उनके परिजनों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान अरुण अपनी समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय राम किशोर निगम में कुशल श्रमिक के पद पर कार्यरत थे और उनका निधन हो चुका है। अरुण के मुताबिक उन्हें पिता के छठे और सातवें वेतन आयोग के तहत मिलने वाले ग्रेच्युटी संबंधी लाभ अब तक नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने पेंशन अदालत में समस्या के समाधान की मांग की। निदेशक आरपी सिंह ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।