फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बिजली के खंभों से बना अस्थायी पुल पानी में डूबा, फिर भी जान जोखिम में डालकर पार कर रहे लोग

तेलीबाग के कल्ली पश्चिम इलाके में शारदा सहायक नहर पर बिजली के खंभे डालकर एक अस्थायी पुल बना लिया गया है। बारिश और नहर में पानी बढ़ने के कारण यह पुल इस समय पानी में डूबा हुआ है। इसके बावजूद लोग एक किनारे से दूसरे किनारे तक जाने के लिए इसी खतरनाक रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे भी पुल को पार करते नजर आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पार करते समय अक्सर लोगों का संतुलन बिगड़ जाता है और वे नहर में गिर जाते हैं। कई बार आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षित पुल या वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें