फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला, बोले- संवैधानिक संस्था को बदनाम कर रहे हैं

लखनऊ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने पिछले दो दिनों से संवैधानिक संस्था को लेकर चल रहे विवाद पर विपक्ष के रुख पर सवाल उठाए। पंकज चौधरी ने आरोप लगाया कि फॉर्म-6 में बदलाव किया गया है और सोनिया गांधी की नागरिकता तथा मतदाता सूची से जुड़े मामले को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी को वर्ष 1983 में भारत की नागरिकता मिली थी और आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेज लगाकर उनका वोट बनाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह मामला कोर्ट में भी सामने आ चुका है। उन्होंने विपक्ष पर संवैधानिक संस्था को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले को लेकर संबंधित लोगों को भारतवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें