फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भागवत कथा में गए युवक का पांच दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, एसीपी बख्शी का तालाब से मिली मां बेटी

इटौंजा के भरतपुर बरगदी गांव में भागवत कथा सुनने के लिए गया 21 वर्षीय युवक रुमित पाल पांच दिन से लापता है। बृहस्पतिवार को उसकी मां और बहन ने एसीपी बक्शी का तालाब विकास कुमार पांडे से मिलकर भाई को खोजने की फरियाद की है। बहन सोनम पाल ने बताया की उसका भाई बाबा पुरवा निवासी टीटू के साथ भागवत कथा में 5 सितंबर को गया था लेकिन फिर घर नहीं लौटा 7 सितंबर को उन्होंने शिकायत दी थी लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई इसलिए आज एसीपी बख्शी तालाब से मिलने के लिए आई है। एसीपी ने जल्द से जल्द खोज करवाने का आश्वासन दिया है। वहीं, इंस्पेक्टर इटौंजा सावरेन सिंह ने बताया है कि युवक की गुमशुदा की दर्ज है और पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें