बंगला बाजार स्थित एल्डिको क्षेत्र के पॉयनियर मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से मंडलीय कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं कला से जुड़ी प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। कला उत्सव के दौरान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।